About us

सद्‍भावना समिति (पंजी0) मेरठ

  • हर भारतीय/मानव को सतत् जागरूक, स्वमं के परिवार और समाज के प्रति अधिकार और कर्तव्य के साथ जीना है |
  • स्वमं के परिवार और समाज के प्रति अधिकार और कर्तव्य के साथ जीने के साथ-साथ प्रारम्भ में प्रयास एक संकल्प और अनुभवों के साथ यात्रा आज भी चल रही,  है यही हमारी सबकी उपलब्धि और आनन्दित जिन्दगी इंसान को अनेक पड़ावों से गुजरने और अनुभव करने का अवसर देती है। अनेक लोग लड़ते-झगड़ते-तड़पते और नीचे गिरते दिखाई देते है। वहीं अनेक लोग प्रेम, मेहनत, आनन्द के साथ ऊपर चढ़ते भी दिखाई देते है। परिस्थितियों की उपलब्धता के अनुसार जीवन प्रारम्भ करते है। अधिकांशतः जो हम जानते है वह बीता हुआ या पुराना हो चुका है। वर्तमान चल रहा है और भविष्य आने वाला है। आपस में सम्बन्धित होने पर भी नया-नया कुछ ऐसा भी होता है। जो नया ही होता है। उदहारण देखें प्रत्येक मनुष्य नया होता है अपने में भौतिक, रसायनिक, भावनात्मक आदि सभी प्रकार से विशेष होता है। यह विशेषता प्रत्येक जीव, वनस्पति, और समय के प्रत्येक क्षण में होती है। यही समझ जीवन को एक सकारात्मक यात्रा का आनन्द दे सकती है। मनुष्य के जन्म से लाखों सालो की यात्रा देखें तो विकास की यात्रा नियमित चल रही है। कुछ प्रकृतिक नियमों के साथ हर क्षण नया सृजन हो रहा है। अपने क्षेत्र में जानकारियों की आवश्यकताओं को देखते हुए सद्‍भावना समिति (पंजी०) के द्वारा हम उपलब्ध सकारात्मक उपयोगी जानकारियों को पोषित करने के साथ यथासंभव, चिकित्सा, शिक्षा,रोज़गार, महिला, सशक्तिकरण, सांस्कृतिक,प्रकृति, विकास के लिए कार्यरत है।

सद्‍भावना समिति के अन्य मंच

सद्‍भावना समिति (पंजी0) :-

सद्‍भावना समिति (पंजी0) की मदर बॉडी में अभिलाष गुप्ता, अचल गुप्ता, अर्चित गुप्ता, सुनीता रानी, कमल कुमार, सन्दीप कुमार व मनोज गुप्ता है।

वरिष्ठ नागरिक फोरम:-

श्री ब्रजभूषण, श्री सत्यशील अग्रवाल, श्री राघव गर्ग भारतीय योग संस्थान, योग विज्ञान संस्थान के साथ अनेक कार्यक्रम आयोजित किये गये। वर्तमान में व्हाट्सएप ग्रुप से लगभग 125 परिवार जुड़े है। जहां विभिन्न चर्चायें, कार्यक्रम ऑनलाइन चलते है। बहुत सी जानकारियां आपस में शेयर की जाती है। इससे अनेक लोग अच्छा अनुभव करते हैं। अनेक वरिष्टजन अपने अनुभव लिखते है। जिन्हें समाचार पत्रों, सोशल मिडिया के यूट्यूब चैनल @sadbhavna waves पर वीडियो एव लाइव चर्चा को प्रसारित किया जाता हैं

स्वास्थ्य सेवा मंच :-

श्री शरद मोहन (नेचुरीपैथ), श्री राकेश गुप्ता आज समाज खण्डों में है। सबका सम्बन्ध करके समग्रता से जानकारियां जन-जन को उपलब्ध कराने का प्रयास जारी है। इस सम्बन्ध में ऑनलाइन कार्यक्रम की योजना चल रही है। डा० शरद मोहन ऑनलाइन प्राकृतिक चिकित्सा का मार्गदर्शन करते है।

भगवान श्री सहयोग मंच:-

 श्री मदन सचदेवा (स्वामी नीरव असीम), श्री संजय कुमार (स्वामी आत्मोकामरान) भगवान श्री (ओशो) के विचारों को आम जन से परिचय कराया जाता है। ध्यान/मेडीटेशन के कार्यक्रम भी कराये जा रहे है कुंज विहार गढ़ रोड, मेरठ पर स्वामी आत्मोकामरान ध्यान कार्यक्रम संचालित करते है। मेरठ कॉलेज परिसर में प्राचीन बढ़ के पेड़ के नीचे ध्यान कार्यक्रम किये जाते है।

गोमती धारा:-

श्री राकेश गुप्ता, श्रीमती सुनीता रानी द्वारा अध्यात्मक कार्यक्रम के आयोजन कराये जाते है। जागरण, सुन्दर काण्ड कराये जा चुके है। स्वास्थ्य और अध्यात्म के कार्यक्रम रामकृष्ण आश्रम मेरठ एवं अन्तर्राष्ट्रीय एसोसिएशन ऑफ साईन्टिफिक स्प्रीयूजियम के साथ कराये जाते है। कोरोना काल में ऑनलाइन कार्यक्रम भी कराये गये है।

वात्सल्य अभियान:-

 श्रीमती मेघा अग्रवाल, श्रीमती निशि अग्रवाल, श्रीमती भावना शर्मा, श्रीमती मंजरी गुप्ता, श्रीमती रंजिता गर्ग बच्चे में उनके प्रतिभा विकसित करने के लिए अनेक स्कूलों में बाल कवि सम्मेलन, डाँस-गायन कार्यक्रम का अनेक आयोजन किये गये। और यह कार्यक्रम यूट्यूब पर श्रम शिखर चैनल पर उपलब्ध है। नौचन्दी मेला प्रसिद्ध वार्षिक मेला है। इसमें भी सभागार पटेल मण्डप में अनेक बार आयोजन किये गये है।